Block Diagram of Computer
- Siddharth Sharma
- Oct 30, 2024
- 4 min read
Updated: Aug 14, 2025
कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम कंप्यूटर के स्ट्रक्चर के बारें में बताता है। ब्लॉक डायग्राम हमें यह बताता है कि कंप्यूटर में कितने घटक (component) होते है और वे सभी एक दूसरे के साथ कार्य कैसे करते है।
कंप्यूटर ब्लॉक डायग्राम के द्वारा हम आसानी से समझ सकते हैं कि कंप्यूटर काम कैसे करता है और वह अपनी प्रक्रिया को कैसे execute करता है।
चलिए इसे उदहारण के माध्यम से समझते है:- मान लीजिये एक यूजर ने कंप्यूटर को कुछ इनपुट दिया और बदले में उसे कुछ आउटपुट प्राप्त हुआ, इस बीच में होने वाली प्रक्रियाओं को हम इस ब्लॉक डायग्राम के माध्यम से समझ सकते है।
यह डायग्राम user के द्वारा दिए गए input data और computer से प्राप्त किए गए output data को प्रस्तुत (represent) करता है।
कंप्यूटर के मुख्य रूप से 6 घटक (components) होते है: – CPU, input device, output device, memory, ALU और CU.
नीचे आपको कंप्यूटर के ब्लॉक डायग्राम का चित्र दिया गया हैं –

कंप्यूटर ब्लॉक डायग्राम का चित्र
Components of Computer
1. Input Device (इनपुट डिवाइस)
2. Output Device (आउटपुट डिवाइस)
3. CPU (सीपीयू)
4. ALU (ए.एल.यू)
5. CU (सी.यू.)
6. Memory (मैमोरी)
1- Input Device
input device ऐसे hardware device होते है जिनका इस्तेमाल user के द्वारा computer को data और instruction देने के लिए किया जाता है।
इनपुट डिवाइस के माध्यम से यूजर कंप्यूटर को कमांड या इनपुट देता है और बदले में आउटपुट प्राप्त करता है।
input device की मदद से user computer के साथ सीधे interact करता है और computer को कण्ट्रोल करता है। input device के कुछ लोकप्रिय उदहारण keyboard , mouse , scanner आदि हैं।
कंप्यूटर केवल binary language (0,1) को ही समझता है इसलिए इनपुट डिवाइस यूजर के द्वारा दिए गए डेटा और निर्देश को बाइनरी भाषा में बदलता है।
इनपुट डिवाइस के प्रमुख कार्य –
1. यह यूजर से डेटा और निर्देश को लेता है।
2. इसके बाद यह इस डेटा और निर्देश को बाइनरी भाषा में बदलता है।
3. बाइनरी भाषा में बदले हुए डेटा और निर्देश को यह कंप्यूटर को भेज देता है।
Input device के उदाहरण –
● Keyboard
● Mouse ● Microphone ● Scanner ● Trackball ● Joystick ● webcam
2- Output Device
आउटपुट डिवाइस वे डिवाइस होते है जो यूजर के द्वारा दिए गए इनपुट को प्रदर्शित (display) करते है।
दुसरे शब्दो में कहे तो आउटपुट डिवाइस एक प्रकार का हार्डवेयर होता है जिसका इस्तेमाल आउटपुट डेटा को डिस्प्ले करने के लिए किया जाता है।
आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर से डेटा को प्राप्त करते है और उस डेटा को text, video और audio के format में बदल देते है।
Output device के उदाहरण –
● Monitor ● Speaker ● Printer ● Projector ● Plotter ● Headphone
3- CPU
CPU का पूरा नाम Central Processing Unit (सेंट्रल प्रोसेस यूनिट) होता है। सीपीयू कंप्यूटर का दिमाग होता है। यह कंप्यूटर के सभी कामों को नियंत्रित करता है।
CPU को माइक्रोप्रोसेसर भी कहा जाता है, यह यूजर से प्राप्त डेटा को process करता है और इस data को महत्वपूर्ण जानकारी में बदल देता है।
CPU कंप्यूटर से जुड़े सभी बाहरी डिवाइस (जैसे कि – कीबोर्ड, प्रिंटर या माउस) को control और manage करता है ।
ब्लॉक डायग्राम में, CPU को control unit कहा जाता है। यह कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण घटक (component) है जो यूजर के द्वारा दिए गए इनपुट को प्राप्त करता है और उन्हें आउटपुट प्रदान करता है।
CPU की दो यूनिट होती है-
1. ALU (ए.एल.यू)
2. CU (सी.यू)
4- ALU
ALU का पूरा नाम (Arithmetic Logic Unit) होता है। यह सीपीयू का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसका इस्तेमाल अंकगणितीय और तार्किक (logic) कार्यों को करने के लिए किया जाता है।
जोड़ना, घटाना, भाग करना, और गुणा करना आदि अंकगणित के कार्य होते हैं और AND, NOT, NOR आदि कार्य तार्किक होते हैं।
5- CU
CU का पूरा नाम कंट्रोल यूनिट (control unit) है। कंट्रोल यूनिट कंप्यूटर से जुड़ी हुई सभी डिवाइसो और उनके कार्यों को नियंत्रित (control) करती है।
इसके साथ साथ कंट्रोल यूनिट Input Output कार्यो को भी नियंत्रित करती है। यह Memory और ALU के बीच हो रहे निर्देशो और डेटा के आदान प्रदान को control करने का कार्य भी करती है।
6- Memory (मैमोरी)
computer में data और information को store करने के लिए जिस device का इस्तेमाल किया जाता है उसे memory कहते हैं।
मेमोरी कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जिसका काम डेटा और निर्देशों को कंप्यूटर में स्टोर करना होता है।
कंप्यूटर में memory दो प्रकार की होती हैं –
1. Primary Memory (प्राइमरी मैमोरी)
2. Secondary Memory (सेकेंडरी मैमोरी)
Primary Memory
Primary Memory एक प्रकार की computer memory है जिसे (direct) processer के द्वारा access किया जाता है।
प्राइमरी मैमोरी कंप्यूटर की Main Memory होती है, जो CPU का एक हिस्सा होती है. CPU में लगे होने के कारण इस मैमोरी को आंतरिक मैमोरी भी कहा जाता है.
प्राइमरी मैमोरी को Semiconductor (अर्धचालक) पदार्थ से बनाया जाता है।
सरल शब्दो में कहे तो यह एक ऐसी मेमोरी है जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर में मौजूद प्रोग्राम को स्टोर करने के लिए किया जाता है।
Secondary Memory (सेकेंडरी मैमोरी)
यह भी एक प्रकार की कंप्यूटर मेमोरी है जिसे सीधे (direct) प्रोसेसर के द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकता।
सेकेंडरी मेमोरी एक ऐसी मेमोरी है जिसकी स्टोरेज छमता अधिक होती है और यह बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकती है।
इस मेमोरी का उपयोग बड़े आकार वाले डेटा जैसे (वीडियो, इमेज, ऑडियो, फाइल) को स्टोर करने के लिए किया जाता है।
इस मेमोरी में यूजर डेटा को आसानी से स्टोर कर सकता है और उस डेटा को पुनर्प्राप्त (restore) कर सकता है।
इस मेमोरी का उपयोग स्थाई (permanent) रूप से डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। permanent डेटा का अर्थ यह है की बिजली चली जाने के बाद भी डेटा बरकार रहे या डिलीट ना हो।
प्राइमरी मेमोरी में बिजली चली जाने पर डेटा खो जाता है परन्तु सेकेंडरी मेमोरी में ऐसा नहीं होता।


Comments