The main function
- Siddharth Sharma
- Oct 20, 2025
- 2 min read
C language में main() function सबसे महत्वपूर्ण function होता है, क्योंकि यहीं से प्रोग्राम का execution शुरू होता है। यह हर C प्रोग्राम का entry point होता है और इसके बिना कोई भी प्रोग्राम run नहीं हो सकता.
main() Function मतलब क्या है?
main() function वो जगह है जहाँ से C प्रोग्राम की execution शुरू होती है। जब आप कोई program चलाते हैं, तो Operating System (OS) सबसे पहले main() को call करता है और फिर main() के अंदर लिखे statements को क्रमवार (sequentially) execute करता है
main() Function का Syntax
C में main function के दो common forms होते हैं:
int main()
{ // code statements
return 0;
}
या
int main(int argc, char *argv[])
{
// code statements
return 0;
}
यहाँ
int return type बताता है कि main() OS को कोई integer value return करेगा।
return 0 का मतलब है प्रोग्राम successfully execute हुआ है।
argc (Argument Count) बताता है कि कितने command-line arguments दिए गए हैं।
argv (Argument Vector) एक string array है जिसमें arguments store होते हैं
main() Function के Type
Without arguments:जब main() के अंदर कोई parameter नहीं होता।
c
int main(void) { ... }
With arguments (Command Line):जब हम command-line से arguments पास करते हैं।
c
int main(int argc, char *argv[]) { ... }
इसका प्रयोग तब होता है जब यूजर input command line के माध्यम से देता है
main() Function का Role
main() function के कुछ मुख्य roles ये हैं:
Entry Point: Program execution की शुरुआत यहीं से होती है।
Program Control: main() function बाकी सब functions को call करता है और उनके execution को control करता है।
Return Value: Execution के बाद status code OS को return किया जाता है (0 success, non-zero failure)।
Termination: जब main() पूरा execute हो जाता है तो program terminate हो जाता है और control वापस OS को चला जाता है.
Example:

Output:
Hello, World!यह एक basic C program है जिसमें main() function से ही execution शुरू होती है.
अगर main() न हो तो?
अगर किसी C program में main() function नहीं दिया गया, तो compilation सफल हो सकता है लेकिन linking stage पर error आएगा –“undefined reference to 'main'” क्योंकि OS को यह नहीं पता होगा कि program कहाँ से शुरू करना है.
Important Points:
main() का नाम बदला नहीं जा सकता क्योंकि यह C language का predefined keyword है।
main() function हमेशा control OS से प्राप्त करता है और execution पूरी होने के बाद उसे वापस OS को return करता है.
आम तौर पर int main() को use करना recommended है क्योंकि यह execution status को स्पष्ट रूप से return करता है.
संक्षेप में (In short):main() function C program का हृदय है — इसका पहला statement program execution की शुरुआत करता है और अंतिम statement अंत को दर्शाता है।




Comments